ब्लैकबेरी को गतिरोध दूर करने के लिए अतिरिक्त समय
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ओंकार केडिया ने आईएएनएस से कहा, "उन्हें विचार विमर्श में संतोषजनक प्रगति के चलते अतिरिक्त समय दिया गया है।"
सूत्रों के मुताबिक नई समय सीमा 31 दिसंबर तय की जाएगी।
सरकार ने इससे पहले कम्पनी को अपनी सांकेतिक भाषा में संदेश प्रसारित करने वाली ईमेल और मैसेजिंग सेवाओं पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 31 अक्टूबर तक की समय सीमा दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications