गुवाहाटी में यूएनएलएफ के 2 आतंकवादी गिरफ्तार
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि यूएनएलएफ के दो आतंकवादियों जय सिंह और अशोक सिंह को गुवाहाटी के पानबाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमें मकान में यूएनएलएफ के दो आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर हमने यहां छापा मार कर दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।"
पुलिस ने गिरफ्तार आतंकवादियों के पास से कई मोबाइल फोन, लैपटॉप और फिरौती मांगने वाले पत्र जब्त किए। अधिकारी ने बताया कि दोनों आतंकवादी मणिपुर में व्यापार करने वाले व्यवसायी से फिरौती मांगने आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications