भाजपा के निवर्तमान विधायक सहित पांच पार्टी से निष्कासित
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक निष्कासित नेताओं में सहरसा से निवर्तमान विधायक संजीव कुमार झा, ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अवध बिहारी सिंह, अररिया के अजय झा, सिकटी के महेंद्र मंडल तथा बनमनखी से श्यामदेव पासवान शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इन नेताओं को पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में दोषी पाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक सभी नेता पार्टी से टिकट पाने की उम्मीद लगाए थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने के कारण इन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications