सहारनपुर में हिरणों के 20 क्विंटल सींग बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित चंद्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और वन विभाग के टीम ने संयुक्त रूप से कुतुबशेर थाना क्षेत्र की मेलागुगाल कॉलोनी स्थित बिस्कुट व्यवसाई गुलफाम अहमद के गोदाम पर छापा मारा। इस कार्रवाई में गोदाम से भारी मात्रा में हिरणों के सींग जब्त किए गए। छापेमारी की भनक लगते ही गोदाम मालिक मौके से फरार हो गया।
कुतुबशेर थाना-प्रभारी मुनीश सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम गोदाम मालिक की तलाश कर रही है। सिंह ने कहा कि गुलफाम बिस्कुट के धंधे की आड़ में वन्य जीवों के अंगों की तस्करी में संलिप्त था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications