समुद्री मार्गो की सुरक्षा के लिए भारत प्रतिबद्ध : एंटनी
रक्षा मंत्री ने एशिया प्रशांत क्षेत्र में समुद्री मार्गो की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संगठन के अन्य देशों से 'सहयोगात्मक दृष्टिकोण' अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने इस क्षेत्र को वैश्विक आर्थिक विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण बताया।
वियतनाम की राजधानी में एंटनी ने आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ बैठक में कहा कि समुद्री लूट 'विश्व समुदाय के लिए एक गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में समुद्री मार्गो के यातायात की सुरक्षा काफी अहम है। व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए समुद्री मार्गो को खुला रखना सभी देशों के हित में है।'
एंटनी ने कहा कि समुद्री लूट पर रोक लगाने के लिए भारतीय जल सेना मुस्तैदी से गश्ती करने के साथ ही अदन की खाड़ी में दो वर्षो से अधिक समय से समुद्री जहाजों की सुरक्षा कर रही है। इसे रोकने के लिए भारत अन्य देशों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications