भारत, केन्या आपसी व्यापार और निवेश पर बातचीत करेंगे
भारत-केन्या व्यापार आयोग (जेटीसी) की छठवीं बैठक बुधवार को केन्या की राजधानी नैरोबी में होगी। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा बैठक को संबोधित करेंगे। विचार-विमर्श के बाद दोनों देशों के बीच सहमति पत्र पर हस्ताक्षर की उम्मीद है।
जेटीसी की स्थापना वर्ष 1983 में की गई थी। वर्ष 1981 में भारत और केन्या ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते के अंगर्गत दोनों देशों ने एक दूसरे को प्रमुख वरीयता वाले देश का दर्जा दिया था।
शर्मा इस दौरान 'भारत-पूर्वी अफ्रीका व्यापार फोरम' और 'नमस्कार अफ्रीका' समारोह का भी शुभारंभ करेंगे। यह दोनों कार्यक्रम फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री (फिक्की) और सीओएमईएसए व्यापार परिषद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए गए हैं।
भारत केन्या का छठवा सबसे बड़ा व्यापार सहयोगी है। केन्या के साथ भारत का आपसी व्यापार वर्ष 2009-10 में 1.530 अरब डॉलर रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications