मध्य प्रदेश की पर्यटन नीति में जुआघर का प्रावधान नहीं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रिमंडल की हुई बैठक में नई पर्यटन नीति को हरी झंडी दी गई। इस नीति में राज्य पर्यटन विकास निगम के साथ ही जिला पर्यटन संवर्धन परिषद के गठन का प्रावधान किया गया। इन नई व्यवस्थाओं के बावजूद मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम पूर्ववत कार्य करता रहेगा।
प्रदेश में इंदिरा सागर, गांधी सागर, संजय नेशनल पार्क, चंबल व तामिया सहित उन स्थानों का आकलन किया जाएगा, जहां पर्यटन की संभावनाएं हैं। सरकार ने पर्यटन परियोजनाओं के लिए अनेक रियायतें भी देने का निर्णय लिया है।
राज्य सरकार द्वारा मंजूर नई पर्यटन नीति में निजी निवेश को प्रोत्साहन, निजी भागीदारी परियोजनाओं, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, विभिन्न विभागों व संस्थाओं की भागीदारी और ईको पर्यटन सहित अनेक प्रावधानों को जगह दी गई है। पर्यटन स्थलों पर जुआघर (कैसिनो) खेाले जाने का प्रावधान नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications