आईआईपी के कमजोर आंकड़ों से सेंसेक्स 137, निफ्टी 45 अंक गिरा (इंट्रो-राउंडअप)

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.67 प्रतिशत गिरकर 20,203.34 पर बंद हुआ।

बाजार खुलने के समय सेंसेक्स अपने दिन के उच्चतम स्तर 20,368.4 अंक के स्तर पर पहुंचा लेकिन दोपहर के कारोबार में इसने 20,107.25 अंक का निचला स्तर छुआ। बाजार में यह गिरावट औद्योगिक आंकड़ों के जारी होने के बाद शुरू हुई।

औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) में वृद्धि की दर अगस्त महीने में घटकर 5.6 प्रतिशत हो गई जबकि जुलाई में यह दर 15.2 प्रतिशत दर्ज की गई थी। आधार प्रभाव के कारण पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 0.73 प्रतिशत गिरकर 6,090.90 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 6,144.95 अंक का उच्च और 6,057.95 अंक का निम्न स्तर छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 42.44 अंक (0.51 प्रतिशत) की गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के अंत में यह 8,354.01 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप सूचकांक में 0.11 अंक की मामूली नरमी रही और कारोबार के अंत में यह 10,648.79 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई में रियल्टी (-1.80 प्रतिशत), पूंजीगत वस्तुएं (-1.58 प्रतिशत) और धातु (-1.43 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं (-1.42 प्रतिशत), एफएमसीजी (-1.01 प्रतिशत), ऊर्जा (-0.98 प्रतिशत) भी गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांकों में शामिल रहे।

वहीं सूचना प्रौद्योगिकी (0.22 प्रतिशत), हेल्थकेयर (0.18 प्रतिशत) और प्रौद्योगिकी (0.10 प्रतिशत) बीएसई पर बढ़त दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।

महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा (1.31 प्रतिशत), रिलायंस कम्युनिकेशन (1.06 प्रतिशत), टीसीएस (0.89 प्रतिशत) और आईसीआईसीआई बैंक (0.65 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयर रहे।

वहीं डीएलएफ (-2.07 प्रतिशत), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (-2.05 प्रतिशत), जिंदल स्टील (-1.97 प्रतिशत) और एल एण्ड टी (-1.94 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। जयप्रकाश एसोसिएट्स (-1.93 प्रतिशत), एचडीएफसी (-1.80 प्रतिशत), एसीसी (-1.68 प्रतिशत) भी गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल रहे।

बीएसई में 1,155 कम्पनियों के शेयर बढ़कर और 1,796 कम्पनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए वहीं 145 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

दूसरी ओर चीन सरकार द्वारा प्रमुख छह वाणिज्यिक बैंकों को ब्याज दरें बढ़ाने का निर्देश दिए जाने की खबर के कारण एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज की गई।

हांग-कांग का हेंग सेंग 0.37 प्रतिशत गिरकर 23,121.7 अंक और जापान का निक्केई 2.09 प्रतिशत गिरकर 9,388.64 अंक पर बंद हुआ।

शंघाई कंपोजिट सूचकांक हालांकि 1.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,841.41 अंक पर बंद हुआ।

अमेरिकी कार्पोरेट आय के आंकड़े जारी होने से पहले यूरोपीय बाजारों में भी दबाव देखने को मिला।

दोपहर तक ब्रिटेन के एफटीएसई 100 सूचकांक ने 0.72 की गिरावट के साथ 5,631.34 अंक के स्तर पर कारोबार किया। जर्मनी का डीएएक्स 0.52 प्रतिशत गिरकर 6,276.93 अंक पर पहुंचा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+