कांग्रेस की कोर समिति में कर्नाटक पर चर्चा
समझा जाता है कि कांग्रेस विश्वास मत के पहले 11 विद्रोही विधायकों को अयोग्य घोषित किए जाने पर कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले का मंगलवार तक इंतजार करेगी।
पार्टी सूत्रों ने कहा कि कोर समिति में विभिन्न विकल्पों पर चर्चा हुई, इस विकल्प पर भी कि राज्यपाल की अनुशंसा के आधार पर सरकार को बर्खास्त कर दिया जाए। साथ ही इस विकल्प पर भी कि राज्य सरकार के भाग्य का फैसला करने के लिए फिर से फूलप्रूफ और निष्पक्ष विश्वास मत आयोजित किया जाए।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल, वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी और गृह मंत्री पी.चिदम्बरम ने बैठक में हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications