इटली में नए भारतीय युद्धपोत का उद्घाटन
समाचार एजेंसी एकेआई के मुताबिक सोमवार को जिनोआ के सेस्त्री पोनेन्टे यार्ड में इतालवी जहाज निर्माता फिन्कैन्टिएरी ने 'आईएनएस शक्ति' युद्धपोत का उद्घाटन किया। फिन्कैन्टिएरी कम्पनी ने अप्रैल 2008 में दो युद्धपोत बनाने के लिए भारत के साथ 30 करोड़ यूरो का एक अनुबंध किया था।
इटली में भारतीय राजदूत देबब्रत साहा की पत्नी होमई साहा ने इस युद्धपोत का उद्घाटन किया। युद्धपोत का नाम भी उन्हीं ने दिया था।
उम्मीद की जा रही है कि अगले दो सालों में 'आईएनएस शक्ति' का युद्ध सम्बंधी कार्यों में इस्तेमाल शुरू हो जाएगा। वैसे इसके परीक्षण दिसम्बर से शुरू हो जाएंगे।
भारतीय नौसेना की पहली युद्धपोत 'आईएनएस दीपक' का भी निर्माण इटली में हुआ है। इस समय का इसका परीक्षण चल रहा है और 2010 के अंत तक यह भारतीय नौसेना को सौंप दी जाएगी।
'आईएनएस शक्ति' और 'आईएनएस दीपक' दोनों ही युद्धपोतों को इस तरह से बनाया गया है कि तेल फैलने की स्थिति में भी ये सुरक्षित रहें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications