हैती में आए भूकम्प पर बनी फिल्म
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 'क्रॉनिकल ऑफ ए कैटास्ट्रॉफ फॉरटोल्ड' का निर्माण हैती के फिल्मकार आर्नोल्ड एंटोनिन ने किया है। फिल्म में इसी साल जनवरी में आए करीब 35 सेकंड के भूकम्प के बाद की तबाही को दिखाया गया है। इस प्राकृतिक आपदा में 200,000 से अधिक लोग मारे गए थे।
रिक्टर पैमाने पर 7.3 तीव्रता के इस भूकम्प में लाखों लोग बेघर हो गए थे। अब अंतर्राष्ट्रीय मदद से हैती में जीवन पुन: धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications