एक शख्स ने किया अपने बच्चों का यौन उत्पीड़न
न्यूजीलैंड प्रेस एसोसिएशन (एनजेडपीए) के मुताबिक उक्त व्यक्ति को मंगलवार को पामस्टन नार्थ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया गया था। उस पर 34 मामले दर्ज हैं जिनमें पिछले तीन दशक से दुव्यर्वहार और यौन संबंधों के कई मामले शामिल हैं। उक्त व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।
इन मामलों में दुष्कर्म, बच्चों के साथ निर्दयता से पेश आने और उनका शोषण करने के आरोप भी शामिल हैं। न्यायधीश ने कहा कि ऑकलैंड से करीब 400 किलोमीटर दूर मानावातू के इस व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ बहुत पहले से दुष्कर्म करना शुरू किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications