मुख्यमंत्री के गांव में दलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म
भोपाल, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गांव जैत में एक बार फिर किसी दलित पर अत्याचार का मामला सामने आया है। इस बार दलित समुदाय की एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। इस महिला को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
राज्य की राजधानी भोपाल के करीब स्थित है सीहोर जिला है। इस जिले में जैत गांव जहां के मुख्यमंत्री चौहान खुद हैं। यहां 53 वर्षीय एक दलित महिला ने दो लोगों पर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला के परिजनों आरेाप है कि उन्होंने सितम्बर माह में घटित घटना की शिकायत शाहगंज थाने में दर्ज कराना चाही मगर उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई।
इस घटना के लगभग एक माह तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित परिवार ने कई जगह आपबीती सुनाई। आखिर में भोपाल के पुलिस महा निरीक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव के निर्देश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया।
सीहोर की पुलिस अधीक्षक दीपिका सूरी ने आईएएनएस को बताया कि 53 वर्षीय दलित महिला ने शाहगंज थाने में दो आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों आरोपी फरार हैं।
गौरतलब है कि पिछले दिनों भी जैत गांव में ही दलित उत्पीड़न का मामला उस समय सामने आया था जब दलितों को मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया गया था। आखिर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हस्तक्षेप के बाद यह मामला शांत हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications