नोकिया ने एन8 स्मार्टफोन पेश किया
ओवी, नोकिया की इंटरनेट सेवा ब्रांड है। मोबाइल या कम्प्यूटर के जरिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
नोकिया इंडिया के उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशक डी. शिवकुमार कहते हैं, "हम नोकिया में जो भी करते हैं उसके केंद्र में उपभोक्ता होते हैं और हम उपभोक्ता के अनुभवों को बढ़ाने व उनकी प्रतिक्रिया के लिए लगातार नए उत्पाद पेश कर रहे हैं।"
इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का कैमरा भी होगा। उपभोक्ता इसमें अपने वीडियो भी संपादित कर सकेंगे।
देशभर के नोकिया स्टोर्स पर 13 अक्टूबर से 26,259 रुपये में यह स्मार्टफोन मिलना शुरू हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications