पुतुल सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा
पुतुल के एक परिजन के मुताबिक नामांकन दर्ज करने से पहले पुतुल सिंह ने दिवंगत सांसद की समाधी पर फूल-माला चढ़ाई और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।
इस मौके पर जनता दल (युनाइटेड) के सांसद शिवानन्द तिवारी, झारखण्ड के पूर्व मंत्री समरेश सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
पुतुल सिंह के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (युनाइटेड) अपने प्रत्याशी नहीं उतार रही है जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पूर्व मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव को प्रत्याशी बनाया है।
उल्लेखनीय है कि सांसद दिग्विजय सिंह की मौत के कारण बांका संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव हो रहा है। बांका संसदीय क्षेत्र में एक नवंबर को मतदान होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications