माओवादी सेना ने नक्सलियों के प्रशिक्षण की बात नकारी
माओवादियों की 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' (पीएलए) के प्रमुख नंदकिशोर पुन ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि वह एक भारतीय दैनिक में प्रकाशित इस खबर का खंडन करते हैं।
माओवादी पार्टी के वर्ष 2006 के शांति समझौते से पहले नंदकिशोर के नेतृत्व में पीएलए ने 10 साल तक सरकार के खिलाफ युद्ध चलाया था। नंदकिशोर को गृह युद्ध के समय पसांग नाम से जाना जाता था। उन्होंने कहा कि पीएलए इस रिपोर्ट की निंदा करती है और यह एक काल्पनिक खबर है।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को डर है कि भारत सरकार शांति प्रक्रिया और नए संविधान के निर्माण में रुकावट डालकर नेपाल में अस्थिरता पैदा करना चाहती है।
माओवादी पार्टी का कहना है कि दुनियाभर की वामपंथी पार्टियों के साथ उसकी सहानुभूति है लेकिन उसका भारत में आतंकवादी संगठन के रूप में प्रतिबंधित नक्सलियों से कोई सम्बंध नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications