यूक्रेन में रेलगाड़ी-बस की भिडंत में 40 मरे (लीड-1)
यातायात पुलिस के बयान में बताया गया है कि यह दुर्घटना दनीप्रोपेत्रोवस्क क्षेत्र में हुई। रेलमार्ग यातायात नियंत्रण संकेत की चेतावनी के बावजूद चालक बस को लेकर रेलमार्ग पर चला गया।
उक्रेन के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता दमित्रि एंड्रिव ने बताया, "घायलों में से कई लोगों की हालत नाजुक है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।"
ट्रेन और बस के बीच यह हादसा मार्गनेट्स के समीप हुआ। प्राथमिक सूचना के मुताबिक बस में करीब 50 यात्री सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications