सेंसेक्स 137 अंक गिरा, निफ्टी में 45 अंक की गिरावट (लीड-1)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.67 प्रतिशत गिरकर 20,203.34 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,368.40 अंक का उच्च और 20,107.25 अंक का निम्न स्तर छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 0.73 प्रतिशत गिरकर 6,090.90 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 6,144.95 अंक का उच्च और 6,057.95 अंक का निम्न स्तर छुआ।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 42.44 अंक (0.51 प्रतिशत) की गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के अंत में यह 8,354.01 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप सूचकांक में 0.11 अंक की मामूली नरमी रही और कारोबार के अंत में यह 10,648.79 अंक पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications