अफगानिस्तान में नाटो के हेलीकॉप्टर के पास विस्फोट, 1 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सेना ने शुरुआत में कहा था कि विस्फोट में दो लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हुए हैं।
अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) का कहना है, "जब यह विस्फोट हुआ उस समय हेलीकॉप्टर जमीन पर था। यह विस्फोट कैसे हुआ यह पता नहीं चला है।"
नाटो द्वारा जारी किए गए वक्तव्य में आईएसएएफ ने कहा है कि शुरुआती रिपोर्ट बताती है कि हेलीकॉप्टर में 26 लोग सवार थे। घटना की जांच चल रही है।
नाटो ने यह खुलासा नहीं किया है कि घटना के शिकार बने लोग किन देशों के हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications