गुजरात नगर निकाय चुनावों में भाजपा बड़ी जीत की ओर (लीड-1)
परिणामों की घोषणा अभी आधिकारिक रूप से नहीं की गई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक चार नगरीय निकायों भावनगर, जामनगर, राजकोट और वडोदरा में भाजपा की जीत तय मानी जा रही है।
इसके अलावा दो अन्य निगमों अहमदाबाद और सूरत के परिणाम भी भाजपा के पक्ष में आने की संभावना है।
अहमदाबाद में कुल 192 सीटों में से 100 से ज्यादा सीटों के परिणामों में भाजपा को 84 और कांग्रेस को 21 सीटें मिली हैं।
सूत्रों के मुताबिक सूरत में कुल 114 सीटों में से 75 के परिणाम आए हैं जिनमें से 65 सीटें भाजपा को और छह सीटें कांग्रेस को मिली हैं। चार सीटें अन्य दलों को मिली हैं।
वडोदरा में अब तक 75 सीटों में से 60 भाजपा और सात कांग्रेस को मिली हैं। बाकी सीटों की मतगणना अभी जारी है।
राजकोट की 69 सीटों में से 43 भाजपा और आठ कांग्रेस को मिली हैं।
जामनगर के अब तक सामने आए 57 सीटों के परिणाम में से भाजपा 32 पर जीती है और कांग्रेस 16 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई है।
भावनगर में अब तक सामने आए 51 सीटों के परिणामों में से 41 सीटें भाजपा और 10 सीटें कांग्रेस के पाले में गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications