कर्नाटक में सही तरीके से हो विश्वास मत : माकपा
माकपा महासचिव प्रकाश करात ने मंगलवार को एक बयान में कहा, "कर्नाटक विधानसभा में मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा सरकार द्वारा हासिल किया गया विश्वास मत हास्यास्पद और सभी लोकतांत्रिक नियमों का उल्लंघन था। इस तरीके से मिली जीत को विश्वामत हासिल करने के रूप में नहीं देखा जा सकता।"
माकपा ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार द्वारा कर्नाटक विधानसभा में ध्वनिमत से विश्वास मत हासिल करने के तरीके को 'असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक' करार दिया था।
कर्नाटक विधानसभा में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा द्वारा हंगामे के बीच विश्वासमत हासिल करने के बाद कर्नाटक के राज्यपाल हंसराज भारद्वाज ने सोमवार को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की।
उल्लेखनीय है कि विश्वासमत हासिल करने से पहले विधानसभा अध्यक्ष के.जी. बोपैया ने 16 बागी विधायकों को अयोग्य ठहरा दिया था। इसके बाद 16 विधायक कर्नाटक उच्च न्यायालय की शरण में चले गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications