मर्सिडीज-बेंज 1 लाख गाड़ियां वापस लेगी
स्थानीय समाचार पत्र 'स्काई न्यूज' के मुताबिक अमेरिका के नेशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा है कि इन गाड़ियों में पावर स्टीयरिंग में गड़बड़ी के चलते यह अचानक खराब हो सकते हैं।
इस बयान में कहा गया, "कई बार चालकों का वाहन पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं हो पाता, खासकर पार्किं ग जैसी जगहों पर जहां पावर स्टीयरिंग की बेहद जरूरत होती है, तब गाड़ियां टकरा जाती हैं।"
अमेरिका में कम्पनी अपनी सी- क्लास की मर्सिडीज 2010 और 2010 और 2011 ई-क्लास कोप और कैब्रियोलेट मॉडल की गाड़ियां वापस लेगी जबकि ब्रिटेन में सी-क्लास की सैलून और एस्टेट मॉडल, ई-क्लास की सैलून स्टेट, कोप और जून 2009 से फरवरी 2010 के बीच निर्मित कन्वर्टिबल मॉडलों की गाड़ियां वापस ली जाएंगी।
मर्सिडीज के डीलर इन गाड़ियों की जांच करेंगे और बिना किसी शुल्क के इनमें जरूरी सुधार करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications