गिरजाघर के अस्पताल परिसर में हिन्दू चिकित्सक का अंतिम संस्कार
मूल रूप से बिहार के रहने वाले 61 वर्षीय चिकित्सक बी. ब्रजेश कुमार सिंह मालानकारा कैथोलिक चर्च द्वारा चलाए जा रहे पुष्पागिरी अस्पताल में पिछले 28 वर्षो से चिकित्सक के तौर पर काम कर रहे थे। सिंह का शनिवार को निधन हो गया था।
गिरजाघर के पादरी फादर थॉमस कोडिनाट्टुकुन्नु ने कहा, "उनके परिवार के सदस्यों ने हमसे पूछा था कि क्या अस्पताल परिसर में किसी हिन्दू का अंतिम संस्कार हो सकता है तो हम इस बात से सहमत हो गए।"
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को सिंह के पार्थिव शरीर को अस्पताल परिसर के बाहर रखा गया है और हिन्दू पंडित की मौजूदगी में परम्पराओं के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर क्रिश्चियन समुदाय के दो दर्जन पादरी उपस्थित थे।
थॉमस ने कहा कि इस मौके पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें भगवद्गीता के साथ-साथ बाईबिल को भी जगह दी गई। अंतिम संस्कार के बाद उनकी अस्थियों को उनके परिजन बिहार ले जा सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications