दुर्गा पूजा उत्सवों का उद्घाटन हस्तियों से कराने की होड़
इस क्रम में रेल मंत्री ममता बनर्जी और कोलकाता के मेयर सोवन चटर्जी मंगलवार को सिंघी पार्क दुर्गा पूजा उत्सव का उद्घाटन करने वाले हैं।
सिंघी पार्क दुर्गा पूजा के संयुक्त सचिव भास्कर नंदी ने आईएएनएस को बताया, "ममता बनर्जी दीप प्रज्जवलित करेंगी, जबकि सोवन चटर्जी फीता काटेंगे। दोनों नेता उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे।"
वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने रविवार को 'बालीगंज कल्चरल एसोसिएशन' की 'देवी' प्रतिमा का अनावरण किया। एसोसिएशन इस वर्ष दुर्गा पूजा उत्सव की 60वां वर्षगांठ मना रही है।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एम.के. नारायणन ने सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और सांसद दीपा दास मुंशी की उपस्थिति में 'संतोष मित्र स्क्वायर' की दुर्गा पूजा का उद्घाटन किया।
उल्लेखनीय है कि दुर्गा पूजा देश भर में और विशेषक पश्चिम बंगाल द्वारा मनाए जाने वाले बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है। यह पूजा पांच दिन- शष्ठी, महा सप्तमी, महा अष्टमी, महा नवमी और विजयदशमी- तक चलती है। इस वर्ष शष्ठी बुधवार को है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications