आईपैड को 'गैजट ऑफ द ईयर' का ताज
समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक लंदन में सोमवार रात आयोजित हुए 'टी3 गैजट अवार्ड्स 2010' में अमेरिका की इलेक्ट्रॉनिक सामान की निर्माता कम्पनी एप्पल को पांच शीर्ष पुरस्कार मिले हैं।
कम्पनी के 10-इंच के टचस्क्रीन टैबलेट कम्प्यूटर को 'इनोवेशन ऑफ द ईयर' चुना गया है। मैकबुक प्रो लैपटॉप को 'बेस्ट कम्प्यूटर' और एप्पल स्टोर को 'बेस्ट रीटेलर' चुना गया है।
मोबाइल फोन निर्माता कम्पनी एचटीसी ने 'बेस्ट टेक्नोलॉजी ब्रांड' के पुरस्कार में एप्पल को पीछे छोड़ दिया। एचटीसी के 'डिजायर' हैंडसेट को 'फोन ऑफ द ईयर' चुना गया है।
'टी3' पत्रिका के संपादक ल्यूक पीटर्स कहते हैं कि 19 श्रेणियों में करीब 750,000 लोगों ने वोट दिए और इससे यह स्पष्ट होता है कि उपभोक्ता प्रौद्योगिकी के प्रति कितने जुनूनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications