आजाद ने किया योग प्रदर्शनी का उद्घाटन
प्रदर्शनी में डिजीटल-इंटरएक्टिव माध्यम से योग और आयुर्वेद के सम्बंध में तथ्यों और सूचनाओं का प्रदर्शन होगा।
शुभारम्भ अवसर पर आजाद ने संवाददाताओं से कहा, "योग और आयुर्वेद स्वस्थ रहने की क्रियाएं हैं और प्राचीन भारत में इनका उद्भव हुआ था। इसलिए जो लोग स्वस्थ होने की कला के विषय में जानना चाहते हैं उनके लिए यह प्रदर्शनी एक स्रोत केंद्र की तरह काम करेगा।"
प्रदर्शनी में डिजीटल माध्यम में योग की विभिन्न मुद्राएं व प्रदर्शन कलाएं दिखाई जाएंगी। यहां आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति पर साहित्य भी उपलब्ध होगा।
आयुष विभाग के सचिव एस. जलाजा कहते हैं कि हाथ से लिखी गई या मुद्रित सामग्री से जानकारियां ग्रहण करना कठिन होता है, इसलिए यहां इन्हें डिजीटल व इंटरेक्टिव तरीके से प्रदर्शित किया गया है।
स्वास्थ व परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आयुष विभाग और परिवार कल्याण एवं विश्व अनुसंधान प्रयोगशाला ने संयुक्त रूप से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया है।
यह प्रदर्शनी दर्शकों के लिए 31 अक्टूबर तक हर दिन सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक खुली रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications