बसपा विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक घूराराम व उनके 10 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मंगलवार को गढ़वार थाने में स्थानीय प्रधान प्रत्याशी कर्मेश सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया।
प्रधान प्रत्याशी का आरोप है कि घूराराम अपने भाई को भी चुनाव लड़ा रहे है और चुनाव के दौरान सोमवार शाम आलमपुर मतदान केंद्र के पास वह अपने सहयोगियों के साथ मतदाताओं को उनके खिलाफ बहका रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो घूराराम ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मारपीट की।
घूराराम व उनके सहयोगियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323, 337 सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
जिले के पुलिस अधीक्षक वी. के. शेखर ने संवाददाताओं से कहा कि मामला दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications