आईआईपी आंकड़े निराशाजनक, विकास हो सकता है प्रभावित : प्रणब
मुखर्जी ने कहा, "आईआईपी के आंकड़ों से मुझे निराशा हुई। यह हमारी उम्मीदों के अनुरूप नही हैं।"
देश में अगस्त महीने में औद्योगिक उत्पादन की विकास दर घटकर 5.6 प्रतिशत हो गई है जो कि जुलाई महीने में 15.2 प्रतिशत रही थी।
मुखर्जी ने कहा कि औद्योगिक उत्पादन में कमी आने से आर्थिक विकास प्रभावित हो सकता है।
वित्त मंत्री ने हाल ही में कहा था कि इस वर्ष देश की आर्थिक विकास दर बजटीय अनुमान 8.5 प्रतिशत को पार कर जाएगी। वर्ष 2010-11 की पहली तिमाही में देश की विकास दर 8.8 प्रतिशत दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications