विश्वास मत उचित तरीके से नहीं हुआ : भारद्वाज

राज्यपाल ने राजभवन में मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि पुलिसकर्मियों और अनाधिकृत लोगों की मौजूदगी से विधानसभा का माहौल खराब कर दिया गया था। इससे पहले भारद्वाज ने मुख्यमंत्री येदियुरप्पा से कहा कि वह गुरुवार सुबह 11 बजे तक फिर से बहुमत साबित करें।

भारद्वाज ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर आरोप लगाया गया कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त है और विकास से जुड़ा कोई काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा, "मैं राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार से तंग आ चुका हूं।"

राज्यपाल ने सोमवार को केंद्र सरकार को भेजी अपनी रिपोर्ट में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की अनुशंसा की थी। मंगलवार शाम केंद्रीय मंत्रिमंडल इस मामले पर चर्चा के लिए बैठक कर रहा है।

गौरतलब है कि सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष के. जी. बोपैया ने विश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले 16 बागी विधायकों को दल-बदल कानून के तहत अयोग्य करार दिया था और इसके बाद येदियुरप्पा सरकार ने ध्वनिमत से विश्वासमत हासिल कर लिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+