महारानी एलिजाबेथ की पुरानी तस्वीर मिली
समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक मर्सीसाइड के साउथपोर्ट में रहने वाले 47 वर्षीय एंड्रयू बिंक्स जब अपने घर की सफाई कर रहे थे तो उन्होंने पुराने कागजों से भरे एक डिब्बे को नया रूप देने का निर्णय लिया लेकिन जब उन्हें इसमें से पुरानी ऐतिहासिक तस्वीरें और कुछ रेखाचित्र मिले तो वह चकित रह गए।
बिंक्स कहते हैं, "यह बहुत अद्भुत है, मैं इन्हें जलाने जा रहा था।"
जब बिंक्स कुछ साल पहले एक घर के सामान की बिक्री में पहुंचे तो उन्हें वहां समाचार पत्रों की कटिंग्स से भरा एक डिब्बा मिला था। उन्होंने वहां कुछ पुराने नक्शे भी खरीदे।
बिंक्स को इस डिब्बे से मिले हजारों श्वेत-श्याम फोटोग्राफ्स में महारानी, ईरान के मरहूम शाह, ब्रूनेई के सुल्तान की तस्वीरें शामिल हैं।
ये तस्वीरें फोटोग्राफर सर सेसिल बीटन, डोरोथी विल्डिंग और एंथोनी बकले ने खीचीं थीं।
बिंक्स ने इन तस्वीरों को बेचने और उससे मिले पैसे को विकलांगों की मदद के लिए इस्तेमाल करने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications