दिल्ली में सर्किल रेट दोगुना हुआ
मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सर्किल रेट लागू करने के लिए पुरानी श्रेणियों को ही जारी रखने का निर्णय लिया गया।
बैठक के बाद दीक्षित ने कहा, "हमने कॉलोनियों के आधार पर लगने वाले सर्किल रेट को बढ़ाकर दोगुना करने का फैसला किया है।"
इस फैसले से पहले दिल्ली महानगर निगम (एमसीडी) की श्रेणी ए में 43,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर, श्रेणी बी में 34,100 रुपये प्रति वर्ग मीटर, श्रेणी सी में 27,300 रुपये प्रति वर्ग मीटर, श्रेणी डी में 21,800 रुपये प्रति वर्ग मीटर, श्रेणी ई में 18,400 रुपये प्रति वर्ग मीटर, श्रेणी एफ में 16,100 रुपये प्रति वर्ग मीटर, श्रेणी जी में 13,700 रुपये प्रति वर्ग मीटर और श्रेणी एच में 6,900 रुपये प्रति वर्ग मीटर स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ल रेट लागू कर रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications