तालिबान का नाटो की कई चौकियों पर कब्जा
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूज इंटरनेशनल' के मुताबिक अफगान तालिबान आतंकवादियों ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण कई चौकियों पर कब्जा कर लिया है। इन चौकियों को गठबंधन सेनाओं ने हाल ही में खाली किया था।
सेनाओं पर हो रहे हमलों को दखते हुए गठबंधन और अफगान नेशनल आर्मी ने इन चौकियों को खाली कर दिया था।
सूत्रों के मुताबिक तालिबान के हमलों को देखते हुए गठबंधन सेनाओं ने कम से कम सात चौकियों को खाली कर दिया था।
गौरतलब है कि रविवार को मारे गए दो भारतीय नागरिकों और अफगान नेशनल आर्मी के सात घायल सैनिकों की जिम्मेदारी तालिबान ने ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications