गुजरात नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने बनाई बढ़त

राज्य के छह नगर निकायों अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, बड़ोदरा, जामनगर और भावनगर में रविवार को मतदान हुआ था।

अहमदाबाद में भाजपा के उम्मीदवार 20 सीटों पर जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। सूरत में भाजपा 18 सीटों पर जबकि कांग्रेस छह सीटों पर आगे है। राजकोट में भाजपा प्रत्याशी 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं जबकि कांग्रेस उम्मीदवार दो सीटों पर आगे हैं।

इसके अलावा जामनगर में भाजपा के उम्मीदवार 15 सीटों पर जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार छह सीटों पर आगे हैं। भावनगर में भाजपा के प्रत्याशी 28 सीटों पर और कांग्रेस के उम्मीदवार आठ सीटों पर बढत बनाए हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि छह नगर निकायों की 558 सीटों के लिए 2,100 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+