गडकरी और सुषमा का बिहार दौरा स्थगित
गडकरी मंगलवार से बिहार का दौरा करने वाले थे। बिहार प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष संजय मयूख ने मंगलवार को बताया कि कर्नाटक में चल रहे संकट के कारण दोनों वरिष्ठ नेताओं का बिहार दौरा रद्द किया गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि जल्द ही इन नेताओं का बिहार आने का कार्यक्रम तय होगा।
भाजपा अध्यक्ष को किशनगंज, सिकटी, अररिया, प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए जाना था। इसके अलावा सुषमा स्वराज का दौरा भी स्थगित किया गया है। उन्हें मंगलवार को बरारी, बनमनखी, बेनीपट्टी, मधुबनी सहित कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए जाना था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications