बिहार नाव दुर्घटना : मृतकों के परिजनों को मुआवजे की घोषणा (लीड-1)
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव व्यास जी ने आईएएनएस को बताया कि इस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को विभााग द्वारा एक-एक लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार ने इस दुर्घटना की मजिस्ट्रेट द्वारा जांच करवाने का भी आदेश दिया है। इस बीच राहत एवं बचाव के लिए राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार रविवार की देर शाम कुछ लोग दियारा क्षेत्र से काम कर नाव पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी बीच नदी में जाकर नाव पलट गई। इस घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दल्लीपुर और मानिकपुर सहित आसपास के गांवों के लोग शामिल बताए जा रहे हैं।
बक्सर जिले के पुलिस अधीक्षक यू़ पी़ सिंह ने बताया कि अब तक मिली सूचना के अनुसार 15 शवों को नदी से बाहर निकाला गया है। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में करीब 30 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी खोज गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से कराई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस नाव में करीब 80 लोग सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications