डेढ़ साल बाद लालगढ़ पर माकपा ने कब्जे का दावा किया

पार्टी के झंडे लिए हुए लगभग 12,000 कार्यकर्ताओं ने पश्चिम मिदनापुर जिले में धरमपुर से गोलटोर तक 12 किलोमीटर तक जुलूस निकाला। माकपा की लालगढ़ क्षेत्रीय समिति की सचिव अनुज पांडेय के नेतृत्व में निकाले गए इस जुलूस में महिलाएं भी शामिल हुईं।

जुलूस वाले मार्ग पर पुलिस एवं संयुक्त बलों के जवान तैनात थे।

इसके बाद पार्टी समर्थकों ने माकपा कार्यालय को फिर से खोला और पांडेय ने पार्टी का झंडा फहराया।

धनुष-बाण लिए हुए कुछ समर्थकों ने नक्सलियों और नक्सली समर्थक जनजातीय संगठन पुलिस संत्रास विरोधी जनसमिति (पीसीएपीए) के खिलाफ नारे लगाए।

ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 13 जून को पांडेय को नक्सलियों ने घर से बेदखल कर दिया था और उनके घर में आग लगा दी थी। इस वर्ष दो सितम्बर को वह अपने घर लौटे।

पार्टी समर्थकों ने लालगढ़ बाजार में चहलकदमी की और माकपा कार्यालय के सामने रैली निकाली। नक्सलियों ने पिछले वर्ष 19 जून को इस कार्यालय को ध्वस्त कर दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+