'बिग बॉस-4' के खिलाफ शिव सेना का बंद सोमवार को
शिव सेना प्रवक्ता नीलम गोरे ने रविवार को बताया कि पार्टी द्वारा मांग किए जाने के बावजूद कलर्स चैनल ने दो पाकिस्तानी प्रतिभागियों- वीना मलिक और बेगम नवाजिश अली को शो से नहीं निकाला।
गोरे ने आईएएनएस से कहा, "यहां तक कि पुणे के जिलाधिकारी ने भी चैनल को कारण बताओ नोटिस देकर पूछा है कि इस प्रसिद्ध पर्वतीय पर्यटन स्थल पर कानून-व्यवस्था बिगड़ने की नौबत आ गई है, फिर भी इस शो को क्यों नहीं बंद किया जा रहा है।"
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सोमवार को शहर में प्रदर्शन करेंगे और शो से पाकिस्तानी प्रतिभागियों को हटाने की मांग को लेकर जुलूस निकालेंगे।
उल्लेखनीय है कि 'बिग बॉस-4' के प्रस्तोता बॉलीवुड स्टार सलमान खान हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications