पाकिस्तान को चीनी रिएक्टर भारत के लिए चिंताजनक
चव्हाण ने यहा संवाददाताओं को बताया, "हमने उचित मंच पर अपनी चिंताओं को जाहिर किया है। यदि चीन और भारत मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के तहत इस काम को अंजाम देते हैं तो वे ऐसा कर सकते हैं। हमने पूर्व में खासतौर से अब्दुल कदीर खान द्वारा अवैध तरीके से किए गए परमाणु प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण का हवाला देते हुए आपत्ति जाहिर की है। लेकिन हमारी आपत्ति पर किसी ने भी महत्व नहीं दिया है।"
फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर) एवं रेडियो मेटलर्जी लैबोरेटरी (आरएमएल) की रजत जयंती समारोह के इतर मौके पर चव्हाण ने कहा कि भारत इस तरह अवैध तरीके से प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications