बंगाल के विकास में रोड़ा अटका रही तृणमूल : बुद्धदेव
पश्चिम बंगाल में बर्दवान जिले के अंडाल इलाके में पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए भट्टाचार्य ने कहा, "तृणमूल कांग्रेस राज्य के हर विकास कार्य में रोड़ा अटका रही है। राज्य सरकार जहां भी विकास कार्य करने की कोशिश कर रही है, तृणमूल वहां रोड़ा अटका रही है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। राज्य के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।"
भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल ने सिंगूर में रोड़ा अटका कर वहां कार कारखाना नहीं लगने दिया। बुद्धदेव ने कहा कि तृणमूल ने इस जिले के अंडाल, कटवा इलाकों में भी समस्या खड़ी की।
भट्टाचार्य ने राज्य में अशांति फैलाने और नक्सलियों के साथ सांठगांठ करने के लिए भी तृणमूल की निंदा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications