कुमारस्वामी ने की येदियुरप्पा सरकार को बर्खास्त करने की मांग
हंगामे के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया। इसकी घोषणा विधानसभा अध्यक्ष के. जी. बोपैया ने की।
कुमारस्वामी ने पत्रकारों से कहा, "हम सरकार की तुरंत बर्खास्तगी की मांग करते हैं। सही तरीके से विश्वास प्रस्ताव पर मतदान नहीं कराया गया। ध्वनि मत की घोषणा करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री सदन से बाहर चले गए।"
सोमवार सुबह में विश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने 16 बागी विधायकों को अयोग्य करार दे दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications