अफगानिस्तान में आतंकवादी हमले में 2 भारतीयों की मौत
इस्लामाबाद, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में एक भारतीय गैर सरकारी संगठन के कार्यालय पर तालिबानी आतंकवादियों द्वारा किए गए मिसाइल हमले में दो भारतीय नागरिकों सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूज इंटरनेशनल' के मुताबिक अफगान-तालिबान के प्रवक्ता कारी उमर हक्कानी ने संवाददाताओं को बताया कि किसी अज्ञात स्थल से आतंकवादियों ने भारतीय गैर सरकारी संगठन के कार्यालय पर हमला किया जिसमें दो भारतीयों सहित तीन लोग मारे गए।
मिसाइल हमले में मारे गए तीसरे व्यक्ति की नागरिकता की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
हक्कानी ने बताया कि तालिबान ने कुनार प्रांत में अमेरिकी हवाई ठिकाने पर भी मिसाइलें दागी जिसमें अफगान नेशनल आर्मी के सात सैनिक घायल हो गए।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी हवाई ठिकाने और भारतीय गैर सरकारी संगठन के कार्यालय पर कुल 10 मिसाइलें दागी गईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications