'बिहार में 154 प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक मामले'
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए छह चरणों में होने वाले मतदान के प्रथम चरण में भाग्य आजमा रहे कम से कम 154 प्रत्याशी आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं।
चुनावों पर नजर रख रहे गैर सरकारी संगठनों की रिपोर्ट में कहा गया है, "154 प्रत्याशियों ने शपश पत्र के तहत पेश किए स्वप्रमाणित दस्तावेज में स्वीकार किया है कि उनके विरुद्ध आपराधिक मामले विचाराधीन हैं। इनमें से 97 प्रत्याशियों के विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, उत्पीड़न, खतरनाक हथियार से हमला करने, डकैती जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।"
यह जानकारी 1200 से अधिक गैर सरकारी संगठनों की संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) एवं नेशनल इलेक्शन वाच (एनईयू) ने जुटाई है।
एनईयू ने 21 अक्टूबर को होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए नामांकन पर्चा दाखिल करने वाले 622 प्रत्याशियों में से 446 के दस्तावेजों के विश्लेषण के बाद विस्तृत ब्योरा तैयार किया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि तीन प्रत्याशियों- भारतीय जनता पार्टी के एक तथा दो निर्दलीय ने घोषित किया है कि उनके खिलाफ बलात्कार से सम्बंधित मामले विचाराधीन हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications