व्यक्तित्व बनाता है विनम्र या आक्रामक

न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ता पीटर बिरो कहते हैं कि अक्सर एथलीट्स या शारीरिक रूप से सक्रिय रहने वाले लोगों को आक्रामक और सामाजिक बताया जाता है जबकि सुस्त रहने वाले लोगों के बारे में कहा जाता है कि वे सामाजिक गतिविधियों के प्रति अनभिज्ञ रहते हैं या दब्बू होते हैं।

जर्नल 'ट्रेंड्स इन ईकोलॉजी एंड इवोल्यूशन' के मुताबिक बिरो के नए अध्ययन में शरीर की चयापचय दर और व्यक्तित्व के बीच एक सम्बंध देखा गया है। चयापचय क्रिया में भोजन ऊर्जा में परिवर्तित होता है।

इस शोध में ज्ञात हुआ है कि विनम्र या आक्रामक होना चयापचय क्षमता से सम्बंधित होता है। चूहों में व मछलियों और पक्षियों की कई प्रजातियों में यह स्पष्ट हुआ है कि उच्च चयापचय दर उन्हें आक्रामक बनाती है। ये प्रजातियां अपने कम चयापचय दर वाले साथियों पर आक्रामक और प्रभावी रहती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+