Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राष्ट्रमंडल खेल : राजपक्षे तमिल मुद्दे पर कर सकते हैं चर्चा (लीड-2)

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि राजपक्षे 14 अक्टूबर को समापन समारोह में हिस्सा लेंगे और 15 अक्टूबर को कोलंबो लौट जाएंगे।

सूत्रों ने कहा कि यद्यपि इस बारे में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इस बात की मजबूत संभावना है कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत हो सकती है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अगले दिन 15 अक्टूबर को राजपक्षे और उनकी पत्नी शिरांथी के सम्मान में हैदराबाद हाउस में भोज देंगे। राजपक्षे उसी दिन शाम को कोलंबो लौट जाएंगे।

ऐसी आशा जताई जा रही है कि राजपक्षे तमिल नागरिकों के पुनर्वास के लिए अपनी सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देंगे।

कोलंबो ने नई दिल्ली को बताया है कि केवल लगभग 28,000 विस्थापित नागरिकों का पुनर्वास बाकी रह गया है और उसने भरोसा दिलाया है कि यह प्रक्रिया इस वर्ष के अंत तक पूरी हो जाएगी।

राजपक्षे के दौरे से पहले श्रीलंका के विदेश मंत्री जी.एल.पीरिस 13 अक्टूबर को यहां पहुंचेंगे और इसी महीने कोलंबो में प्रस्तावित भारत-श्रीलंका संयुक्त आयोग की बैठक की तैयारी के संदर्भ में विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा के साथ बातचीत करेंगे।

पीरिस वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी से भी मुलाकात करेंगे।

पीरिस "ग्रोथ, इक्व लिटी एंड सिक्युरिटी : कांस्टीट्यूशनल इम्परेटिव्स फॉर साउथ एशिया" (वृद्धि, बराबरी और सुरक्षा : दक्षिण एशिया की संवैधानिक अनिवार्यता) विषय पर 15 अक्टूबर को तीन मूर्ति हाउस में आर.के.मिश्रा स्मृति व्याख्यान भी देंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+