दिल्ली मेट्रो के तीसरे चरण को मंजूरी
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने सोमवार को दिल्ली मेट्रो के तीसरे चरण को मंजूरी दे दी। इस चरण में लगभग 70 किलोमीटर तक पटरी बिछाई जाएगी।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में छह कॉरीडोर को मंजूरी दी गई है।
दो कॉरीडोर के जरिये उत्तर प्रदेश स्थित नोएडा के सेक्टर-18 को पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी से तथा पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन को दक्षिणी दिल्ली स्थित धौला कुआं से जोड़े जाएंगे।
तीसरे चरण के कार्यो पर 2,468 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। कार्य पांच वर्ष में पूरे होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications