राष्ट्रमंडल खेल : मैराथन के लिए बंद रहेंगे दिल्ली के मुख्य मार्ग
पुलिस ने बताया कि प्रतिभागी 10.5 किलोमीटर लंबे मार्ग पर चार बार में दौड़ लगाकर 42.195 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।
मैराथन दौड़ के लिए निर्धारित मार्ग है- राजपथ-जनपथ-राजेंद्र प्रसाद रोड-रेडक्रॉस रोड-संसद मार्ग- कनाट प्लेस का बाहरी और भीतरी सर्किल-मिंटो रोड एवं दीनदयाल उपाध्याय मार्ग।
दौड़ सुबह 6.30 बजे शुरू होगी जो 9.30 तक चलेगी। पुलिस ने बताया, "दौड़ समाप्त होने के बाद सभी चीजों को व्यवस्थित करने में समय लगेगा। इसलिए इन मार्गो को सुबह 10.30 बजे आम जनता के लिए खोला जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications