नस्लभेदी ईमेल : 15 आस्ट्रेलियाई पुलिसकर्मी जांच के दायरे में

मेलबर्न, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय समुदाय का मजाक उड़ाने वाला नस्लभेदी ईमेल जारी करने के मामले में 15 और आस्ट्रेलियाई पुलिसकर्मियों को जांच के दायरे में लिया गया है। इस मामले में भारत की ओर से राजनयिक दबाव बनाए जाने के बाद आस्ट्रेलियाई प्रशासन, चार अधिकारियों को पहले ही बर्खास्त कर चुका है।

आस्ट्रेलियाई प्रशासन ने रविवार को विक्टोरिया पुलिस के चार अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया, एक की पदावनति कर दी और पांच पर जुर्माना लगा दिया। इसके एक दिन पहले भारत ने विवादास्पद ईमेल जारी करने के लिए राजनयिक विरोध दर्ज कराया था। ईमेल में पुलिस अधिकारियों ने उस वीडियो पर मजाक उड़ाया था, जिसमें भारत में एक रेलगाड़ी छत पर यात्रा कर रहे व्यक्ति को करंट लगने से मौत हो जाती है।

आस्ट्रेलियाई समाचार एजेंसी, एएपी के अनुसार विक्टोरिया पुलिस ने सोमवार को कहा कि अन्य 15 अधिकारियों को भी इस महीने होने वाली सुनवाई का सामना करना होगा। उनमें से नौ के खिलाफ इस सप्ताह मंगलवार और शुक्रवार को जांच की जाएगी और छह के खिलाफ अगले सप्ताह जांच की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+