उप्र पंचायत चुनाव हिंसा में 2 की मौत
एक सरकारी प्रवक्ता ने अनुसार कन्नौज जिले में हिंसा के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उन्नाव में विरोधियों से हाथापाई के दौरान एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि हरदोई, फतेहगढ़, फिरोजाबाद जिलों में दो पक्षों में फायरिंग और बमबारी से कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है।
फतेहाबाद में हिंसा की घटनाओं के बाद जब स्थानीय चुनाव अधिकारी ने मतदान रुकवा दिया तो एक प्रत्याशी ने विरोधियों पर फायरिंग कर पोलिंग स्टेशन में आगजनी की।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक(कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने इन घटनाओं को छुटपुट बताया है।
उत्तर प्रदेश में 30 अक्टूबर तक चार चरणों में पंचायत चुनाव होना है। पहले दौर में सोमवार को करीब 80 फीसदी मतदान हुआ है।
करीब तीन करोड़ मतदाताओं ने करीब साढ़े तीन लाख 44 हजार 159 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज मतपेटियों में बंद कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications