गहलोत ने पूनिया को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कृष्णा पूनिया को डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल करने पर हार्दिक बधाई देते हुए उसे 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
गहलोत ने अपने बधाई संदेश में कहा कि पूनिया द्वारा स्वर्ण पदक जीतने से राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल जगत में राजस्थान का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य की खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायी रहेगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वे आने वाले दिनों में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से और नये कीर्तिमान स्थापित कर देश एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications