एनटीपीसी की झज्जर इकाई से विद्युत आपूर्ति शुरू
एनटीपीसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि झज्जर जिले के झारली गांव में इंदिरा गांधी सुपर थर्मल पॉवर परियोजना के 500 मेगावाट के संयंत्र में उत्पादन शुरू हो गया है।
बयान में कहा गया है कि इस इकाई को रविवार रात लगभग 11.30 बजे ग्रिड के साथ जोड़ दिया गया।
1,500 मेगावाट की इस झज्जर परियोजना को एनटीपीसी के एक संयुक्त उपक्रम, अरावली पॉवर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (एपीसीपीएल), और हरियाणा पॉवर जनरेशन कॉरपोरेशन, इंद्रप्रस्थ पॉवर जनरेशन कम्पनी, हरियाणा एवं दिल्ली सरकार द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications